🔥 Trending now in : Aaj ka Mausam 27 March 2026 LIVE: Check UP, Bihar, Jharkhnad, Himachal, Uttarakhand other States in India mein aaj ka Mausam kaisa rhega, IMD Alert, mausam vibhag Purvanuman News Live Today| आज दिल्ली से बिहार तक छाएंगे बादल, दक्षिण में चक्रवाती हवाओं का तांडव; कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट
Aaj ka Mausam 27 March 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: आज देश के बड़े हिस्से के लिए मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक नए और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, यानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने, बिजली कड़कने और ओले गिरने की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ बर्फबारी का पूर्वानुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को एक बार फिर ठंडक का एहसास होगा। दक्षिण भारत में भी ‘साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ के कारण तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। बिहार में बारिश और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इस मौसमी बदलाव का एक अच्छा पहलू यह है कि फिलहाल लोगों को बढ़ती गर्मी और हीटवेव के प्रकोप से राहत मिलेगी। विभाग ने नागरिकों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी है। हमारे साथ जुड़े रहिए और अपने शहर के पल-पल के मौसम का लाइव हाल जानिए।
Source link
Deep Insight Think Deeper. See Clearer