RR VS RCB, IPL 2026 Highlights: गुवाहाटी में वैभव सूर्यवंशी की आंधी… राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को धो डाला, ध्रुव जुरेल भी चमके – rr vs rcb live cricket score ipl 2026 indian premier league match tspoa

🔥 Trending now in : RR VS RCB, IPL 2026 Highlights: गुवाहाटी में वैभव सूर्यवंशी की आंधी… राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को धो डाला, ध्रुव जुरेल भी चमके – rr vs rcb live cricket score ipl 2026 indian premier league match tspoa

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-16 में शुक्रवार (10 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की. मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान को जीत के लिए 202 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 18 ओवर में हासिल कर लिया.

राजस्थान की जीत में वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की अहम भूमिका रही. वैभव ने 26 बॉल पर 78 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और सात छक्के शामिल थे. वहीं जुरेल ने 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 बॉल पर नाबाद 81 रनों का योगदान दिया. राजस्थान रॉयल्स की मौजूदा सीजन में ये लगातार चौथी जीत रही.

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मौजूदा आईपीएल सीजन में शुरुआत धमाकेदार रही थी. राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) को परास्त किया था. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत हासिल की थी. 

ऐसा रहा राजस्थान का चेज
रनचेज में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल (13 रन) का विकेट गंवा दिया, जो जोश हेजलवुड की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए. यशस्वी तो आउट हो गए, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग जारी रही. वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों पर फिफ्टी जमा दी, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल रहे.

वैभव सूर्यवंशी का साथ ध्रुव जुरेल ने भी बखूबी दिया और तूफानी बल्लेबाजी की. वैभव और जुरेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 37 बॉल पर 108 रनों की साझेदारी हुई. इस साझेदारी को क्रुणाल पंड्या ने ब्रेक किया, जिन्होंने वैभव को पवेलियन भेजा. वैभव ने 8 चौके और सात छक्के की मदद से 26 बॉल पर 78 रन बनाए.

क्रुणाल पंड्या ने इसके बाद अगली ही गेंद पर शिमरॉन हेटमायर (0 रन) को भी चलता कर दिया. वहीं रियान पराग (3 रन) का विकेट जोश हेजलवुड ने झटका. पराग के आउट होने के समय राजस्थान का स्कोर 134/4 था. यहां से रवींद्र जडेजा (24* रन) और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 68 रन जोड़कर टीम को जीत दिला दी.

ऐसी रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 विकेट पर 201 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही. पहली ही गेंद पर उसने फिल साल्ट (0 रन) का विकेट गंवा दिया, जो जोफ्रा आर्चर का शिकार बने. आर्चर ने फिर देवदत्त पडिक्कल को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया. विराट कोहली लय में लग रहे थे, लेकिन स्पिनर रवि बिश्नोई ने उन्हें एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया. कोहली ने सात चौके की मदद से 16 बॉल पर 32 रन बनाए.

इसके बाद रवि बिश्नोई ने क्रुणाल पंड्या (1 रन) को भी चलता किया. जितेश शर्मा (5 रन) और टिम डेविड (13 रन) को तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा ने पवेलियन भेजा. जबकि रोमारियो शेफर्ड (22 रन) का विकेट रवींद्र जडेजा ने लिया. शेफर्ड के आउट होने के समय आरसीबी का स्कोर 125/7 था.

यहां से कप्तान रजत पाटीदार और इम्पैक्ट सब वेंकटेश अय्यर ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की. पाटीदार ने 40 गेंदों पर 63 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और चार चौके शामिल रहे. पाटीदार के आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर (29* रन) ने टीम को 200 के पार पहुंचाया.

जोश हेजलवुड का कमबैक
इस मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी प्लेइंग-11 में जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड को शामिल किया. हेजलवुड पूरी तरह फिट नहीं होने के चलते शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाए थे. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने तुषार देशपांडे के स्थान पर बृजेश शर्मा को मौका दिया.

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में रोमांचक मुकाबले होते रहे हैं. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 मुकाबले जीते. वहीं राजस्थान रॉयल्स को 15 मैचों में जीत हासिल हुई. जबकि 3 मुकाबले बेनतीजा रहे. दोनों टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन में दो मुकाबले खेले गए थे, जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत हासिल की थी.

बेंगलुरु Vs राजस्थान h2h
कुल IPL मैच: 35
बेंगलुरु ने जीते: 17
राजस्थान ने जीते: 15
बेनतीजा: 3

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जोश हेजलवुड.
इम्पैक्ट सब: वेंकटेश अय्यर

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा.
इम्पैक्ट सब: वैभव सूर्यवंशी

—- समाप्त —-


Source link

About AI Writer

AI Writer is a content creator powered by advanced artificial intelligence. Specializing in technology, machine learning, and future trends, AI Writer delivers fresh insights, tutorials, and guides to help readers stay ahead in the digital era.

Check Also

NBA issues statement on viral play in Kings loss vs. Warriors

🔥 Trending now in : NBA issues statement on viral play in Kings loss vs. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *